Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सूर्या पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट, खोखो, बैडमिंटन, कबड्डी, रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड़ के आयोजन करवाए गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों व विजेता टीम को विद्यालय के आगामी समारोह में ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक जगदीश प्रजापत, दिलीप मीणा, नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, राजूराम भार्गव, मनीषा दर्जी, अंकिता प्रजापत व नीतू सोनी सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अर्हम ने 18 वर्ष की आयु में हासिल किया यूट्यूब का सिल्वर बटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा सोशल मिडिया पर विभिन्न विषयों पर अनेक वीडियो डालकर मीडिया इंफ्लूएसर के रूप में ख्याति प्राप्त कर रहें है। कस्बे के एक यूट्यूबर ने यूट्यूब का सिल्वर बटन हासिल कर खासी सुर्खियां बटोर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ का 18 वर्षीय युवक अर्हम पुत्र महेंद्र मोहनलाल मालू ने यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन हासिल किया है। मालू को एक लाख सब्सक्राइबर होने पर 31 जनवरी 2025 को ये बटन प्राप्त हुआ है। मालू को समाज के लोगों ने बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के 18 वर्षीय अर्हम ने यूट्यूब का सिल्वर बटन प्राप्त किया।

युवाओं ने बचाए विदेशी पक्षी के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में सक्रिय ग्रामीणों को विदेशी पक्षी पेलिगन जख्मी अवस्था में नजर आया। युवाओं ने माँ करणी गौसेवा ग्रुप के सदस्य आनंद जोशी, श्याम गिरी व नारायण जोशी को सूचना दी। तीनों ने आड़सर पहुंचकर पेलिगन को लिया व वहां से रेस्क्यू कर वन विभाग पहुंचा सौंप दिया। पक्षी का विभाग के कार्मिकों ने उपचार किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मां करणी गौसेवा समिति को मिली सूचना, आड़सर पहुंचकर रेस्क्यू किया पेलिगन को।