Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कल मोमासर, तोलियासर व आड़सर मंडल में होंगे हिंदू धर्म सम्मेलन के आयोजन, निकाली रथ यात्रा, दिया निमंत्रण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर मंडल के गांवो में आज हिंदू धर्म सम्मेलन के आयोजन की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया। यात्रा में देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई और गांव लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान, उदासर चारणान व सुरजनसर पहुंची। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। गांव लाखनसर में स्वागत द्वार सजाया गया व ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गांव की बालिकाओं ने रथ को तिलक किया। इस दौरान अनेक ग्रामीण शामिल हुए। विदित रहें आड़सर गांव में पंचायत भवन के सामने गुरूवार दोपहर 2 बजे होने वाले हिंदू धर्म सम्मेलन आयोजन में संत माधवदास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। सम्मेलन की आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विदित रहें गांव तोलियासर में भी गणेश मंदिर में कल सुबह 11 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। यहां सम्मेलन में संत गोपालदास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। गांव मोमासर में भी कल भोमियाजी मंदिर चौक पर हिंदू धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें संत का सान्निध्य होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर में उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया।

कोटासर में संगीतमय भागवत प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर के भोमियाजी दादोसा मंदिर प्रांगण में बुधवार को संगीतमय भागवत कथा प्रारंभ हुई। पहले दिन कथावाचक पंडित राकेश भाई पारीक ने भगवान की लीला अपरंपार बताते हुए कहा कि भगवान अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं को धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। बस मनुष्य को जरूरत है, तो निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानन्द की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह कथा मानव जीवन को सही दिशा देती है और इसके श्रवण से मन के विकार दूर होते हैं तथा जीवन में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य का संचार होता है। इससे पूर्व श्रीकरणी माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा कलश कथा स्थल पर पहुंच कर पूर्ण हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में प्रारंभ हुई भागवत कथा, उत्साह पूर्वक श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा।

हिंदू सम्मेलन का कोटासर में हुआ पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में जयमलदासजी मंदिर में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन व भागवत आयोजन के पोस्टर का विमोचन बुधवार को कोटासर के भोमियाजी मंदिर में किया गया। कथा वाचक पंडित राकेश पारीक ने पंचम ग्राम धर्म सम्मेलन व कथा के पोस्टर का विमोचन कर ग्रामीणों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के कार्यकर्ता ओमप्रकाश सारस्वत, ओमप्रकाश जाजड़ा, विनोद कुमार तावनियां, श्रीभगवान सेन, धर्मेंद्र स्वामी, दिनेश सारस्वत, गोविंदराम सेन सहित पहुंचे और सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

हाइवे पर दुर्घटना में बाइक सवार हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार शाम को हाइवे पर गांव सातलेरा के निकट एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल मोमासर बास निवासी 30 वर्षीय बाबूलाल पुत्र डालचंद सोनी को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल स्टाफ ने घायल को ईलाज किया।