Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-02-10 at 20.38.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महाविद्यालय विद्यार्थियों ने उकेरी ड्रांइग व पेंटिंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम वैद्यशाला उत्सव के तहत शनिवार को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में ड्राईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया एवं अपनी कल्पनाओं को साकार रूप देते हुए पोस्टरों पर उकेरी। सहायक आचार्य अमित तंवर ने श्रीराम के जीवन आदर्शों के बारे में जानकारी दी एवं महावीरनाथ, भुवनेश स्वामी, दिलीप सेरडिया आदि आयोजन में सहयोगी रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं ने उकेरी पेंटिग्स।

गौसेवार्थ भागवत में सुनाई भक्त प्रहलाद कथा, गौसेवा में दान का उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में संचालीत श्री जसनाथ पीड़ाग्रस्त गौशाला में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से गौसेवार्थ भागवत कथा का आयोजन 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हो रहा है। जिसमें शनिवार को कथावाचक तुलसीराम पारीक ने भक्त प्रहलाद चरित्र का उल्लेख करते हुए भक्ति की शक्ति को सबसे बड़ा बताया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सत्संग का लाभ ले रहे है एवं उत्साह के साथ गौशाला में गौसेवार्थ सहयोग भी कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया में आयोजित भागवत कथा में मौजूद रहे ग्रामीण।

चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न देने पर जताई खुशी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2024। कस्बे से बीदासर रोड़ पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में शनिवार को एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई। जिसमें भारत सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह सहित नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर खुशी मनाई गई। छात्रावास प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने चौधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश ड़ालते हुए उन्हें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले किसान मसीहा बताया व उनके बताए मार्ग पर चल कर किसान कौम को मजबुत करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रावास अधिक्षक श्रवणकुमार भामूं, रामचंद्र गोदारा, चांदराम चाहर, बीरबल जाखड़, लिछूराम जाखड़, सुशील सेरडिया, हरिराम पूनियां, श्याम सारण व छात्रावास के विद्यार्थी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत रत्न देने पर किया चौधरी चरणसिंह को याद।