Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-10-06 at 6.44.55 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बादनूं ने गौड़ू को हरा कर जीता क्रिकेट का फाइनल, गांव में उत्साह का माहौल। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू तेजपुरा के खेल मैदान में 67 वी जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 17 छात्रा वर्ग का शुक्रवार को फाइनल मैच महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादनूं और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौडू के मध्य खेला गया। बादनूं टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बादनूं टीम ने 5 ओवर में 51 रन बनाए।इसके जवाब में गौडु टीम ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 26 रन बनाए।टीम प्रभारी विकास कुमार ,सह प्रभारी सांवरमल डेलू और कोच राकेश कुमार ने बताया 67 वी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंर्तगत 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में गोडू टीम को हरा कर फाइनल जीता। बादनूं टीम के जीतने पर सरपंच रामप्यारी देवी, प्रधानाचार्य हंसराज जाखड़, मनोज कुमार, गणेश तरड़, श्रवण गौरा, संजय जोशी, सुनील बिश्नोई, शुभम जोशी, ओमप्रकाश भोबिया, तुलसीराम नाई, रेखा बिठु, क्षिप्रा ने हर्ष व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रिकेट प्रतियोगिता जीत लेने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह।

क्षारसूत्र विधि से 37 मरीजों का शल्य कर्म किया, राजवीर ने किया निरीक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन ऊपरलो में आयुर्वेद विभाग व महाप्रज्ञ जनकल्याण केन्द्र द्वारा रूपचंद बजरंगलाल सेठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय शिविर का तहसीलदार राजवीरसिंह ने अवलोकन किया। राजवीर ने सभी रोगीयों से कुशलक्षेम पूछकर व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली। शिविर प्रभारी डॉ प्रभुदयाल जाट ने बताया कि शिविर में 530 रोगियों का पंजीयन हुआ जिनमें 37 मरीजों का क्षारसूत्र विधि से शल्य कर्म किया गया है। डॉ जगदीश चौधरी ने बताया कि शिविर में लगातार दूर दराज से मरीज आ रहें है जिनका ओपीडी परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी जा रही है। शिविर में डॉ राजेन्द्र कुमार सोनी, डॉ जयवर्धनसिंह, डॉ रिड़मलसिंह, डॉ हरिराम शर्मा, डॉ पवन गोदारा, डॉ कुलदीप शर्मा, गोपालराम शर्मा, अशोक कुमार सिलोचना, हरिसिंह सहित अनेक सदस्य अपनी सेवाएं दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने पूछी रोगीयों की कुशलक्षेम।

विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आज जिले भर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन विभिन्न स्कूलों में किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में आयोजित परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को नकद पारितोषिक, शील्ड, साहित्य एवं प्रमाण पत्र से गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तर पर आयोज्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता है। इस दौरान शिक्षक परमेश्वर टाक, नदीम चेजारा, मनीषा दर्जी, नेहा स्वामी, पूजा सिखवाल, निशा राजपूत, नीतू सोनी एवं अंकिता प्रजापत ने सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई परीक्षा में भाग लिया अनेक विद्यार्थियों ने।