Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

छत से गिरने से हुई श्रमिक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना क्षेत्र में पुरानी गिन्नाणी में एक श्रमिक काम करते हुए छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई। बीकानेर में भाटो का बास निवासी ओमप्रकाश पुत्र भैरूराम ओड ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय राजू ओड श्रमिक का कार्य करता था। बुधवार को वह पुरानी गिन्नाणी स्थित एक घर में काम कर रहा था। जहां छत से अनबैलेंस होकर गिर गया जिसे गंभीर चोट आई। ट्रोमा सेंटर में उसे ईलाज के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई अशोक अदलान को सौंप दी है।
युवक ने लगाया फांसी का फंदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में नीलकंड कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 6 बजे 37 वर्षीय श्यामलाल पुत्र जयसुखराम बिश्नोई ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई प्रेमरतन ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई अशोक कुमार को दी है।
युवक ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना इलाके में श्रीरामसर लेघा बाड़ी निवासी 27 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामकुमार नायक ने 25 नवंबर की रात घर में ही अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई लीलाधर ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई अशोक कुमार को दी है।