Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण व फलों का वितरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवाधाम प्रांगण में पौधारोपण किया व फलों का वितरण कर सेवा दी। महिलाओं ने समाज में सेवा व प्रकृति संरक्षण के बारे में चर्चा करते हुए परोपकार को जीवन में धारण करने की बात कही। इस दौरान मोर्चा शहर अध्यक्ष रेखा भादानी, अंजू सेवग, लीला सोमाणी, सुमन बाफना व कांता सोमानी, रेखा दर्जी शामिल रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा महिला मोर्चा ने पौधारोपण कर फल वितरण किया।

केमिस्ट एसोसिएशन ने दी एकादशी पर सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा संस्थान के निकट नुक्कड़ पर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा निर्जला एकादशी पर सेवा दी। कैरी पन्ना, शरबत व तरबूज की सेवा दी। युवाओं ने मरीजों व उनके परिजनों सहित राहगीरों को खूब मान मनुहार के साथ सेवा दी। सुबह से शाम तक जारी रहे सेवा कार्य में मेडिकल दुकानों के युवा खास सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दी गई तरबूज व शरबत सेवा।

आम रास्ते में दी सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के पास आम रास्ते पर श्रीकरणी लॉ कंसलटेंसी द्वारा शरबत व शिकंजी की सेवा दी गई। कंसलटेंसी के रणवीरसिंह खिची सहित सक्रिय युवाओं ने सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के सामने श्रीकरणी लॉ कंस्लटेंसी द्वारा दी गई सेवा।