Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सफाई निरीक्षक ने लिया संज्ञान, वार्ड 26 में करवाई सफाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को वार्ड 26 में पुगलिया गेस्ट हाऊस से संपत्त पुगलिया वाली गली से आगे तक रहने वाले सभी परिवारों ने गली में सफाई किए जाने की मांग की। यहां के निवासी वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र मालू, राहुल बैद, सुखमाल देवी गंग, कमल जैन, रोहित सिंघी व रवि परिहार की मांग को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया। पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने खबर प्रकाशन के साथ ही संज्ञान लिया व तुरंत सफाई कार्मिकों को वहां भेजा व सफाई करवाई गई। यहां के बाशिंदो ने पालिका का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 26 मे पालिका कार्मिकों ने की सफाई।

तीन वार्डों का सेवा शिविर में, हुआ कई समस्याओं का निस्तारण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में रविवार को सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड 29, 33 एवं 36 के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अनेक समस्याओं का समाधान भी किया गया। पार्षद भरत सुथार ने बताया कि शिविर में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा सहित जलदाय विभाग, बिजली विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग, परिवहन विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग, ई-मित्र, कृषि विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर वार्ड 36 के बंशीधर सुथार, वार्ड 29 के पार्षद प्रतिनिधि चांदरतन सेठिया, राधेश्याम नाई, जसकरण राठौड़, मांगीलाल सिंगराजभाटी, भगवान नाई, हनुमान सुथार, भवानीशंकर सुथार, पवन कुमार नाई  सहित बड़ी संख्या में मौहल्लेवासी मौजूद रहे।

उपजिला अस्पताल में स्त्री रोग व दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ व दांत चिकित्सक नहीं होने से आमजन लंबे समय से खासे परेशान हो रहें हे। वरिष्ठ नागरिक व नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने सोमवार को जिला चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की है। चौरड़िया ने बताया कि क्षेत्र में महिला वर्ग को आए दिन परेशान होकर बीकानेर जाना पड़ता है जिसमें समय व धन का दुरूपयोग होने के साथ शारीरिक कष्ट सहन करना पड़ रहा है। चौरड़िया ने कहा कि वहीं दंत रोगियों को भी बीकानेर जाना पड़ रहा है। यहां दोनों पदों पर डॉ लगाकर आमजन को राहत दी जाए।