Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

इंदपालसर, धर्मास मंडल व प्रताप बस्ती में निकले पथ संचलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष के आयोजन क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाए जा रहें है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्र इन्दपालसर मंडल  में आयोजित कार्यक्रम में मंडल के इन्दपालसर गुसांईसर, राइकान व हीरावतान के स्वयंसेवक शामिल हुए। वहीं धर्मास मंडल में आयोजित कार्यक्रम में गांव धर्मास, अमृतवासी, सुरजनवासी, हथाना जोहड़ व इन्दपालसर सांखलान के स्वयंसेवकों शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ नगर की प्रताप बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के स्वयं सेवक शामिल हुए। सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। बौद्धिककर्ताओं द्वारा संघ की विकास यात्रा, उपहास, विरोध एवं सामाजिक स्वीकृति के कालखंड, संघ के व्याप, पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी 1 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले व्यापक गृह संपर्क तथा 20 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले मंडल / बस्ती अनुसार हिंदू सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। धर्मास एवं इन्दपालसर हीरावतान में श्रीडूंगरगढ़ खंड के व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार सोनी एवं प्रताप बस्ती में श्रीडूंगरगढ़ खंड संघचालक आशाराम पारीक  बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित रहें। प्रताप बस्ती उत्सव में अध्यक्षता मनीष शर्मा की रही। तीनों स्थानों पर निकाले गए पथ संचलन का लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धर्मास में आयोजित हुआ पथ संचलन।

श्रीगोपाल गौशाला में मूंधड़ा परिवार ने दी भंडारे की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में बुधवार को इसी गांव के मूंधड़ा परिवार ने भंडारे की सेवा दी। रामकिशन मूंधड़ा, लक्ष्मीनारायण मूंधड़ा व बृजमोहन मूंधड़ा द्वारा अपनी माता की स्मृति में गौवंश को खल, मूंग चूरी का भंडारा भोग लगाया। परिवार ने गौसेवार्थ राशि समर्पण भी दिया। गौशाला सचिव रेवंतरसिंह पड़िहार ने दानदाता परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला की गौवंश के लिए किया भंडारा।

कोटासर गौशाला में मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा, मनोज ने मनाया जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में दुलचासर के कोलकाता प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने बुधवार को गौसेवा में सहयोग दिया। समिति गौशाला में सत्यनारायण, अजीत कुमार व इनकी माता कमला देवी ने गौशाला पहुंचकर गौसेवार्थ 11 हजार की राशि का सहयोग दिया। इस दौरान श्यामसुंदर, बाबूलाल, गोपाल मूंधड़ा ने भी 51 सौ रूपए की राशि सहयोग दिया। गांव के भागीरथ ओझा भी इनके साथ रहें। सभी ने गौशाला का अवलोकन किया। वहीं दुलचासर निवासी व दिल्ली प्रवासी मनोज पुत्र गोपाल महिया ने अपना जन्मदिन गौशाला में सहयोग देकर मनाया। समिति ने दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति ने दानदाता परिवार का आभार जताया।