Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

1- 22 जुलाई को होगी एनसीसी भर्ती के लिए दौड़, प्रवेश के लिए इस स्कूल में दाखिला जरूरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को विद्यार्थी जीवन से ही सैन्य सेवाओं के लिए तैयार करने एवं देशभक्ति के भाव बढ़ाने के लिए भारतीय सेना के सहयोग से चयनित विद्यालयों में नेशनल कैडट कोर (एनसीसी) का संचालन किया जाता है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एनसीसी वाला स्कूल एवं कॉलेज एकमात्र भारती निकेतन स्कूल एवं भारती निकेतन महाविद्यालय ही है। जहां आगामी 22 जुलाई को एनसीसी में नए कैडेट की भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन किया जाएगा। एनसीसी एएनओ नितिनसिंह ने बताया कि एनसीसी की 7 राज बटालियन के तत्वाधान में होने वाली इस दौड़ में भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय को नियमित विद्यार्थी ही भाग ले सकेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक एवं बच्चे एनसीसी एएनओ नितिनसिंह से 7665804479 पर सम्पर्क कर सकते है।

2- प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगी क्षेत्र की महिला कॉमरेड़, प्रचार जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 1 अगस्त से 3 अगस्त तक बीकानेर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के साथ साथ प्रचार में भी टीमें जुटी हुई है। सम्मेलन के लिए गठीत स्वागत समिति के कोषाध्यक्ष कॉमरेड़ अशोक शर्मा ने बताया कि प्रचार के लिए क्षेत्र के गांवों में वॉल पेंटिग की जा रही है एवं इसके माध्मय से सम्मेलन का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। सम्मेलन में महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं समानता के संघर्ष को जन आंदोलनों से जोड़ना भी प्रमुख विषय रहेगा। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से करीब 250 से अधिक महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी एवं सीकर सांसद अमराराम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें।

3- अभी आज शुरू होने वाला है जागरण, कल होगा कुंवारी कन्याओं का भोज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में बारिश के लिए क्षेत्र के लोकदेवता का पूजन करने का अनुठा अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हुआ है। गांव में अच्छी बारीश एवं गांव में सुख-शांति के लिए ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से गांव की पानी की टंकी के पास बने वीर बिग्गाजी मंदिर पर प्रतिवर्ष जागरण आयोजित किया जाता है एवं इस वर्ष यह आयोजन आज करवाया जा रहा है। आयोजन के तहत शनिवार सुबह खीर का प्रसाद बनाया जाएगा एवं वीर बिग्गाजी को भोग लगाकर गांव की कुंवारी कन्याओं को भोज करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन सामूहिक रूप से विगत 50 वर्षों से अधिक समय से प्रतिवर्ष किया जा रहा है एवं अब गांव के युवा भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। आयोजन के लिए मंदिर प्रांगण को सजाया गया है।

4- छात्राओं को दिया व्यक्तिगत पोषण एवं स्वास्थ्य पर व्याख्यान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य महिला नीती के तहत शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में पोषण एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें व्याख्याता राजश्री स्वामी, निशा सोड़ा एवं शुभनंदिनी ने छात्राओं को विषय की विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय में गुरूवार को भी नई किरणी नशा मुक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं लघु फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई एवं प्राचार्य महावीर नाथ ने  विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने के संकल्प करवाए।

5- चौरड़िया ने एसडीएम से पेयजलापूर्ति शुरू करवाने की मांग की, दिया ज्ञापन। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के वार्ड 35 में बोथरा कुंए के पास के घरों में पेजयलापूर्ति बाधित है। लोक समता समिति के सचिव तुलसीराम चौरड़िया ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान करवाने की मांग की। चौरड़िया ने बताया कि यहां शिवभगवान मालपानी के घर के आस पास के घरों में गत 2 माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे नागरिक टैंकरों के भरोसे आपूर्ति करवाते हुए परेशान हो गए है। चौरड़िया ने बताया कि पीएचईडी अधिकारियों को कई बार इस बारे में सूचना देकर समाधान की मांग की परंतु विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चौरड़िया ने उपखंड अधिकारी से मामले में दखल देकर तुरंत सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है।