Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पीएमश्री कीतासर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सक्रिय रहें विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि कीतासर भाटियान में गुरूवार को दिवसीय कार्यशाला के साथ विदाई समारोह का हुआ आयोजन। कार्यशाला का विषय नागरिकता कौशल एवं संवैधानिक मूल्य व भारत का ज्ञान रहा जिस पर विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई व जूनियर विद्यार्थियों ने नाटक, मॉडल व अन्य गतिविधियों की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के लिए सामूहिक भोज का आयोजन संपन्न किया गया। संस्थाप्रधान उर्मिला ने सभी का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री कितासर में आयोजित हुआ विदाई समारोह।

बजरंगदल के युवाओं ने गौवंश को खिलाई लापसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में बजरंग दल के युवाओं ने बुधवार रात एक क्विंटल लापसी बनाई जिसे गुरूवार सुबह अमावस्या पर गौवंश को खिलाई। इस दौरान दल संयोजक लिछमण, मुखराम, रणजीत टांडी, हड़मान टांडी, रेशम, खिराज सिद्ध, मनोज, बलवीर, गोरखनाथ, गोरधन, पंकज, प्रभुराम, बाबूलाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में युवाओं ने बनाई एक क्विंटल लापसी, गुरूवार को खिलाई गौवंश को।

बासनीवाल को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी व सामाजिक रूप से सक्रिय युवा रमेश बासनीवाल को उनके समाज के सफल युवाओं के संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन प्रजापति समाज में शिक्षा व विकास के प्रयासरत है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने रमेश को दायित्व देते हुए संगठन की भावनाओं के अनुरूप युवाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने का आग्रह करते हुए शुभकामनाएं दी। रमेश बासनीवाल ने संगठन हित में कार्रवाई करने की बात कहते हुए सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमेश बासनीवाल को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

दिन रात बह रहा है पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गैस एजेंसी गोदाम रोड से कुछ दूर रात दिन एक पाइप लाइन से पानी लिकेज हो रहा है। यहां बहते पानी से लगातार कीचड़ की स्थिति बन गई है। सक्रिय युवक आनंद जोशी ने बताया कि बीदासर रोड से घुमचक्कर और रेलवे स्टेशन तक लाइनों में अनेक लोगों ने अवैध कनेक्शन भी जोड़ रखें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल रोड पर बह रहा है व्यर्थ पानी।