Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें फोटो भी।

तोलियासर में मनाया हनुमान जन्मोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जन्मोत्सव पर तोलियासर गांव के हनुमान मंदिर में दिन भर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां शुक्रवार रात्रि को सुंदरकांड पाठ किया गया एवं शनिवार को सुबह ही मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया गया। मंदिर की भव्य सजावट की गई एवं हवन किया गया। हवन में श्रृद्धालु सपत्नीक बैठे व आहूतियां दी। मंदिर प्रांगण में भंडारा प्रसाद भी किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन के बाद मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा भी निकाली गई, जो कि गांव की मुख्य गलियों में से होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में निकाली गई हनुमानजी मंदिर से शोभायात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के हनुमानजी मंदिर में हुआ हवन।

भर्ती में नॉर्मलाईजेशन के नाम पर अन्याय करने का आरोप, विधायक को दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य में 6433 पदों पर हुई पशु परिचर भर्ती के परिणाम घोषित करने के बाद नॉर्मलाईजेशन के नाम पर अन्याय करने के आरोप अभ्यर्थियों द्वारा लगाए जा रहे है। क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने शनिवार को विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन देकर इस संबध में अन्यायपूर्ण स्थिति को बंद करवाने की मांग की है। ज्ञापन में भर्ती के परिणामों में 30 नम्बरों तक का उतार चढ़ाव किए जाने एवं इस कारण चयनित अभ्यर्थियों में अधिकाशं छठी पारी के अभ्यर्थियों का ही चयन होने पर सवाल उठाए व पी-स्कोर फार्मुला से परिणाम दुबारा जारी करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश भामूं, दिनेश भामूं, अजय सैनी, रामप्रताप, भागीरथ, विष्णु स्वामी आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशु परिचर परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन रद्द कर पी-स्कोर प्रणाली से दुबारा परिणाम जारी करवाने की मांग पर विधायक को दिया ज्ञापन।

गुम हुई गाय, पहचान की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में नगरपालिका के सामने स्थित घर में से बाहर घुमने के लिए खोली गई गाय गुम हो गई है। गाय के मालिक मांगीलाल जाट ने बताया कि गाय करीब चार महीने पहले पहली बार ब्यायी थी एवं उसे गत 9 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे रोजाना की तरह घूमने लिए बाहर खोला था। लेकिन गाय वापस नहीं लौटी। गाय की चार महिने की बछ़ीया भी गाय के बिना खासी परेशान है। मांगीलाल ने किसी के गाय देखने पर 9950538684 पर सूचना देने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाय हुई गुम, तलाशने की अपील।

बाना के ग्रामीणों ने बचाया बीमार मोर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाना में एक बीमार मोर को गांव के भोमाणि सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बचाया। ग्रामीण लूणाराम बाना, प्रभूराम, श्रीराम, परताराम, मनोज कुमार बाना आदि ने मोर को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए एवं श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग कार्मिक इंद्रचंद्र गुर्जर, सीताराम सिद्ध को सुपुर्द किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के ग्रामीणों ने बीमार मोर को पहुंचाया वन विभाग।

अज्ञात वाहन ने मारी मोर को टक्कर, जीव प्रेमियों ने बचाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बंधनाऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। मोर को घायलवस्था में देख ग्रामीण जगदीश, ओमप्रकाश मेघवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर चौधरी को सूचना दी। परमेश्वर एवं उनके साथी राकेश ने मोर को संभाला एवं बाईक पर सरदारशहर पहुंचा कर वन विभाग टीम को सुपुर्द कर उसकी जान बचाई।