Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2025। आज की न्यूज एक्सप्रेस में पढ़े दिन भर की खास खबरे एक साथ, देखे विभिन्न आयोजनों के फोटो भी।

नाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रदेश भर से नेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को पूर्व विधायक किशनाराम नाई को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में प्रदेश स्तरीय ओर स्थानीय नेता पहुंचे। शुक्रवार को चुरु सांसद राहुल कस्वाँ, अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, सुनील तावणियां, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, लालचंद भादू लूणकरणसर, कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा, भागूराम सहू, नारायण नाथ, मेघाराम महिया, बीरबल नाथ सिद्ध रिटायर्ड तहसीलदार, तुलछीराम गोदारा क्रय विक्रय अध्यक्ष, लक्षणराम खिलेरी पूर्व सरपंच, पूर्णाराम सरपंच नौसरिया मिंगसरिया, धनराज कुंडू पूर्व GM हरियाणा रोडवेज, लक्ष्मीनारायण सेवग पूर्व पंचायत समिति सदस्य, संजय करनाणी पूर्व पार्षद, तोलाराम मारू, रामदेव बोहरा, बहादुर नाथ पूर्व सरपंच, प्रभु दयाल सारस्वत लूणकरणसर, हरिराम गोदारा उपनी, गोपालानाथ पूर्व सरपंच, श्रवणराम भांभू मोमासर, मोहननाथ सिद्ध लिखमादेसर, मोहन मीणा रेंजर, बाबूलाल सहदेवडा, गौरीशंकर मारू पार्षद राजलदेसर, गोपाल मारू सहित अनेको जनों ने नाई के फार्म हॉउस पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढृ टाइम्स। चुरू सांसद राहुल कस्वां पहुंचे नाई को श्रद्धांजली देने।
श्रीडूंगरगढृ टाइम्स। खाजुवाला विधायक विश्वनाथ नेघवाल पहुंचे नाई को श्रद्धांजली देने।

कांस्टेबल अनिल को मिला सम्मान, थाने में हर्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में पदस्थापित कांस्टेबल अनिल मील को जिलास्तर पर श्रेष्ठ कांस्टेबल सम्मान मिला है। मील को शुक्रवार को जिला स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक कांवेंद्र सागर ने यह सम्मान दिया। मील को यह सम्मान एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही में असाधारण प्रदर्शन करने पर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल को यह सम्मान मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में हर्ष का माहौल है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार स्वामी व सीओ निकेत पारीक ने मील को बधाई दी है।

महान संत महात्मा ज्योतिबा फूले कि जयंति मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिछड़े वर्ग को शिक्षा का अधिकार दिलाने वाले महान संत महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर क्षेत्र में अवकाश रहा एवं शुक्रवार शाम को कस्वे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी में श्रधांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ मदनलाल सैनी, डॉ मनीष सैनी, गोविंद प्रसाद पंवार, तेजकरण सैनी, रजनीश सैनी, राजू प्रजापत, लालचंद गौड़, राजेन्द्र तंवर, किशनलाल गौड़ आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रयासों से पिछड़े समाज के लोगो को पढ़ने का मौका मिलने की बात कहते हुये नमन किया।