Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बाबा के भक्त ले जाएंगे खाटू श्यामजी तक डाक ध्वजा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 30 मार्च को श्याम बाबा के भक्त बाबा के दरबार तक डाक ध्वजा लेकर जाएंगे। मोरवीनंदन डाक ध्वजा यात्रा में पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा व इत्र वर्षा की जाएगी। लगातार होने वाली इस यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली ये यात्रा आड़सर बास के श्याम बाबा मंदिर बैंड बाजों के साथ जुलूस के रूप में रवाना होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9001802453 या 9829998905 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।

जयपुर में श्रीराम कथा करेंगे संतोष सागरजी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर के बनीपार्क में जंगलेश्वर महादेव मंदिर के निकट श्रीडूंगरगढ़ कथावाचक संतोष सागरजी श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। कथा 30 मार्च से 7 अप्रेल तक दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक कथा होगी। कथा की व्यापक तैयारियां सनातनी साधकों द्वारा की जा रही है। कथा के दौरान 1 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 2 अप्रैल को जानकी जन्मोत्सव, 3 अप्रैल को श्रीराम व जानकी महोत्सव व 6 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। अनेक रामप्रेमियों ने कथा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर जारी धरने पर पूर्व विधायक ने लगाए आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल के भवन निर्माण की मांग को लेकर धरना सोमवार को 162वें दिन जारी रहा। पूर्व विधाकय गिरधारीलाल महिया धरना स्थल पर पहुंचे और सीएम के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया। पूर्व विधायक ने सरकार और प्रशासन पर अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर हरिप्रसाद सिखवाल, डूंगराराम महिया, भंवरलाल प्रजापत, रामकिशन गांवड़िया, मालाराम सालासर, कमल बापेऊ, सुरेश, आदूराम बाना, रामकरण, कानाराम और देवीलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा निर्माण की मांग को लेकर जारी धरने पर सोमवार को पहुंचे पूर्व विधायक।

कुंड में गिरी नीलगाय को निकाला, कुत्तों से छुड़वाया हिरण को, बचाए बेजुबानों के प्राण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में जीव प्रमियों ने एक नीलगाय व एक हिरण के प्राण बचाए। जीवप्रेमी भूराराम तरड़, प्रेम तरड़, पुरनाथ सिद्ध, पप्पूराम भार्गव, रामनिवास सिद्ध व सुखराम मेघवाल ने एक खेत में बने कुंड में गिरी नील गाय को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। उसे निकाल कर रोही में छोड़ दिया। इस टोली ने कुत्तों से घिरे एक हिरण को छुड़वाया और उसे वन विभाग पहुंचाया भी। ग्रामीणों ने युवा दल के कार्य की सराहना की और सक्रिय रहने की प्रेरणा भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंड में गिरी नीलगाय के बचाएं प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दल के युवाओं ने हिरण के प्राण बचाकर वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया।