Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। पढ़ें 28 अगस्त की न्यूज एक्सप्रेस, दिन भर की 5 पांच खास खबरें एक साथ, पढ़े खबर, देखें सभी के फोटो।

गाय से टकराई मोटरसाइकिल, दो सवार हुए घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहें है। कुछ देर पहले लखासर के निकट अचानक गाय सामने आ जाने से मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। बाइक सवार दो जने घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू बास निवासी लालचंद पुत्र सीताराम व तीर्थ पुत्र नारायण सिखवाल सेरूणा से लौटते हुए घायल हो गए। सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे व घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

पीएचसी रीड़ी में सेक्टर समीक्षा बैठक संपन्न हुई, सोनी ने दिए कार्मिकों को निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएचसी रीड़ी में बुधवार को सैक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन बीसीएमओ डॉ राजीव सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सोनी ने कार्मिकों को स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में प्रगति लाने, मौसमी बीमारियों के खिलाफ जागरूकता लाने, आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत वितरण करने, आभा आईडी बनाने, टीकाकरण दिवस का आयोजन करने, माइक्रोप्लान अनुसार सत्र का आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में नर्सिंग ऑफिसर भरतसिंह ने सोनी का फुलमाला व साफा पहना कर अभिनंदन किया। रीड़ी पीएचसी प्रभारी जागृति सिहाग का नर्सिंग ऑफिसर इंदिरा महला ने सम्मान किया। सिहाग ने पीएचसी के कार्यों की जानकारी दी। बैठक में हाल ही में 15 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई गांव धनेरू की आशा सहयोगिनी निर्मला पारीक पत्नी दयाशंकर पारीक का विभाग की ओर से सम्मान किया गया। वहीं स्टाफ की इंदिरा महला, सीएचओ फूलचंद यादव, लेखाकर मुकेश सोलंकी, कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्रसिंह राजपुरोहित को श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी पीएचसी में सेक्टर बैठक का आयोजन, बीसीएमओ ने दिए निर्देश।

स्कूल में मांगें अध्यापक, दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव नौसरिया के ग्रामीणों ने गांव के राउमावि में प्राचार्य सहित रिक्त पड़े सात पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति करवाने की मांग विधायक एवं ब्लाक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर की है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 248 नामाकंन है एवं पंचायत क्षेत्र के दो गांवों में यही एकमात्र बड़ा स्कूल है। लेकिन स्कूल में प्रधानाचार्य सहित उपप्रधानाचार्य, इतिहास, हिंदी, भुगोल के व्याख्याता, गणीत, सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक पद रिक्त है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीण संदीप सिंह मिंगसरिया, नेमाराम प्रजापत, अशोक सिंह, मदन सिंह, दुलाराम प्रजापत, विजय सिंह, भागीरथ, श्रवणराम मेघवाल, सांवरमल, मदनसिंह, योगेन्द्रसिंह, शंकरलाल आदि ने वर्तमान व्यवस्था पर रोष जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया गांव में राउमावि में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर दिया ज्ञापन।

तप की अनुमोदना, साध्वी ने तप को बताया साहस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में बुधवार सुबह साध्वी संघप्रभाजी के सान्निध्य में कनक देवी बाफना के अठाई तम की अनुमोदना की गई। इस दौरान साध्वी ने इंद्रीय और मन का निग्रह करना सच्चा तप बताया। उन्होंने तप को साहस बताते हुए इसे सनातन संस्कृति का धर्म बताया। इस दौरान सरिता संचेती, अशोक पटावरी, चारू संचेती, आदि वक्ताओं ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। साध्वी प्रांशु प्रभा ने तप से जुड़ी प्रभावी कविता का पाठ किया। प्रीति बाफना व सुमन बाफना ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी विधि प्रभा व साध्वी वृंद द्वारा भावाभिव्यक्ति दी गई। कनक बाफना का श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान,अणुव्रत समिति, महिला मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अनेक श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कनक बाफना के तप की अनुमोदना की साध्वी वृंद ने।

कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में जारी है सहयोग का क्रम, अब नाहटा परिवार आया आगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के हनुमान धोरा स्थित श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्षेत्र के दानदाताओं द्वारा सहयोग का क्रम लगातार जारी है। यहां पर छह कमरों का निर्माण दानदाताओं के सहयोग से हो चुका व इंडोर स्टेडियम बनवाने की घोषणा को चुकी है। और बुधवार को कस्बे के कालूबास निवासी एवं कोलकाता प्रवासी मदनचंद नाहटा द्वारा यहां कम्प्युटर कक्ष मय कम्प्युटर बनवाने की घोषणा की गई है। कार्मिक जितेन्द्र सोनी की प्रेरणा से नाहटा बुधवार को विद्यालय में पहुंचें एवं इस संबध में लिखित सहमति प्रदान की है। विदित रहे कि मदनचंद नाहटा विद्यालय के एसडीएमसी कमेटी के सदस्य भी हैं एवं बुधवार को विद्यालय की संस्था प्रधान विमला गुर्जर ने आभार जताते हुए उनका सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। विद्यालय में कम्प्युटर लैब बनवाने की घोषणा करने पर संस्था प्रधान द्वारा किया गया सम्मान।