Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बीकानेर पहुंच कर किया पीबीएम अधिक्षक का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की महापुरूष समारोह समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर पहुंच कर पीबीएम चिकित्सालय के नवनियुक्त अधिक्षक डॉ एसके वर्मा का अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, त्रिलोक गहलोत, संजय करवा आदि ने वर्मा का माल्यापर्ण किया एवं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। विदित रहे कि समिति द्वारा बीकानेर पीबीएम के प्रसूति विभाग में करीब 40 लाख की लागत से नवीनीकरण करवाया गया था।

मोमासर में आयोजित हुआ दंगल, पहलवानों ने की जोर-आजमाईश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेव जी की दशमी पर गांव मोमासर में पर्यावरण स्थल पर मेला एवं कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। शारीरिक शिक्षक ने बताया कि इस वर्ष दंगल के विभिन्न भार वर्गों में पहलवान जतीन हामूसर, सुभाष मोमासर, अभीजीत मोमासर, अंकित बग्गड़ विजेता रहे व मेला किशोर का खिताब आदित्य श्रीडूंगरगढ़ ने, मेला केसरी का खिताब परमेश्वर पूनियां ने जीता। सभी विजेताओं को उपसरपंच जुगराज संचेती की अगुवाई में मेला कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं इस मौके पर पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं भी सक्रिय रहे।

जैसलसर में कबड्डी प्रिमियर लिग का पांचवा सीजन 9 फरवरी से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैसलसर में प्रतिवर्ष हो रही कबड्डी प्रिमियर लीग का पांचवा सीजन आगामी 9 फरवरी से शुरू होगा। समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से गांव के सरकारी स्कूल के पास आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीमें भाग ले सकेगीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है एवं 8 फरवरी तक इंट्री दी जा सकेगी।

लाखों खर्च पर नहीं मिला पेजयल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर के निवासी भंवरलाल भादू ने पंचायत समिति विकास अधिकारी को पत्र देकर सूडसर में रेलवे लाईन पार के घरों में पेयजल पहुंचाने के नाम पर पंचायत द्वारा कागजों में लाखों रुपए खर्च कर देने का आरोप लगाया है। भादू ने अपने ज्ञापन में बताया कि इस कार्य हेतु ग्राम पंचायत द्वारा 193040 रुपए खर्च कर देने का दावा किया गया है लेकिन वास्तव में अभी तक मौके पर एक इंच भी पाईपलाईन नहीं बिछाई गई है। भादू ने मामले की जांच कर सूडसर में रेलवे पटरियों के पार बसे हुए घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग ज्ञापन में की है।