Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। आज मंगलवार की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 4 खास खबरें एक साथ, देखें चारों खबरों के फोटो भी।

मनाया मां दधीमथी का जन्मदिन, भव्य सजावटों में हुए कई विशेष आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को सुर्य सप्तमी के मौके पर दाधीच समाज की कुलदेवी मां दधीमथी का जन्मदिन कस्बे के कालूबास स्थित दधीमथी माता मंदिर में उत्साह के साथ मनाया गया। पुजारी सीताराम आसोपा ने बताया कि इस मौके पर मंदिर की भव्य सजावट की गई एवं भक्तों ने सत्संग किया। प्रसाद वितरण के साथ साथ 51 कन्याओं का भोज भी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। मां दधीमथी का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक भी किया गया। दिन भर मंदिर में श्रृद्धालूओं की भीड़ रही एवं क्षेत्र के मौजीज लोगों की भी मौजूदगी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधीमथी माता मंदिर मां के जन्मोत्सव पर किया भव्य श्रृंगार, सजावट।

विशेष अभियान को सराहा विधायक ने, की सहयोग की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने के निर्देशों के बाद पालिका द्वारा कस्बे के बाजार में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने एवं बंद पड़ी नालियां खुलवाने के अभियान को विधायक ताराचंद सारस्वत ने सराहा है एवं क्षेत्रवासियों से भी अभियान में सहयोग देकर कस्बे की सफाई व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है। पालिका एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि निर्देशों के बाद लगातार पालिका टीम बंद पड़ी नालियों को खुलवाने, अतिक्रमण हटाने, जाम चैम्बरों को साफ करवाने के कार्यों में जुटी हुई है एवं मंगलवार को हाई स्कूल रोड़ के नालों के चैम्बरों को मशीन से कचरा निकालने का कार्य किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में चल रहा विशेष अभियान, मंगलवार को हुई नालों की सफाई।

भारती निकेतन में किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार, दैनिक जीवन में अपनाने का लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक कसरत नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टीकोण से विकसीत की गई स्वस्थ रहने की विधि है। इससे शारीरिक दुर्बलता दूर होने के साथ साथ मानिसक मजबुती भी मिलती है। यह बात कही शिक्षाविद ओमप्रकाश स्वामी ने और मौका था मंगलवार को सूर्य सप्तमी के अवसर पर सुबह 6 बजे भारती निकेतन स्कूल में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन का। कार्यक्रम में विद्यालय के योग शिक्षक किशन शर्मा ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं विद्यार्थियों को सही मुद्रा में सूर्य नमस्कार करवाया। कार्यक्रम में शामिल सैंकड़ों विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन 5 से 10 सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 6 बजे किया गया भारती निकेतन स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार, बड़ी संख्या में शामिल हुए विद्यार्थी।

हाईवे किनारे लगे बोर्ड से टकराया बाईक सवार, हुआ घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार शाम करीब 8 बजे नेशनल हाईवे पर गांव लखासर में भैंरूजी मंदिर के पास हाईवे पर स्थित एक संकेतक बोर्ड से टकरा कर बाईक सवार घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार सामने से आ रही गाडियों की तेज रोशनी के कारण अनियंत्रित हो गया एवं संकेतक बोर्ड में टकरा गया। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय तक पहुंचाया। घायल की पहचान पलाना बीकानेर के निवासी 18 वर्षीय शेरसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपूत के रूप में हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईवे पर संकेतक बोर्ड में टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई बाईक।