Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ, देखें पांचों आयोजनों के फोटो भी।

विद्यार्थियों ने जानी डिजिटल मीडिया की खुबियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के राउमावि ताल मैदान के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के सबसे बड़े मीडिया समूह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय का शैक्षिकण भ्रमण किया गया। इस दौरान टाइम्स टीम के साईबर एक्सर्पट गोविंद सारस्वत ने विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया का महत्व बताते हुए इसके सकारात्मक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी मदनलाल कडवासरा ने बताया कि टाइम्स के कार्यालय के साथ साथ पुलिस थाना व न्यायालय परिसर का भ्रमण भी विद्यार्थियों को करवाया गया एवं विभिन्न जानकारियां प्राप्त की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने किया टाइम्स कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण।

कैडेटस ने बनाए पोस्टर, दिया फिट इंडिया का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय में एनसीसी द्वारा चलाए गए फिट इंडिया अभियान के दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक, एनसीसी एएनओ नितिन सिंह, सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, आकाशदीप ने निर्णायकों की भूमिका निभाते हुए विजेताओं की घोषणा की। प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की छात्रा दिशा तोलंबिया, हर्षिता वर्मा, ममता नाई ने प्रथम, संध्या पारीक, चाहत पारवानी, पूजा गोदारा, सरीता गोदारा ने द्वितीय एवं पूजा शर्मा, मनीषा गिरी, दमयंती, गुडिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं ने बनाए पोस्टर, दिया फिट इंडिया का संदेश।

रेलवे मान्यता में जीता मजदुर संघ, कार्मिकों ने मनाया जश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे में हुए युनीयन मान्यता चुनावों में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदुर संघ ने जबरदस्त विजय हासिल की है। विदित रहे कि गत 4 से 6 दिसम्बर तक पुरे देश में रेलवे में मान्यता चुनाव आयोजित हुए थे एवं गुरूवार को इसके परिणाम घोषित किए गए थे। उत्तर पश्चिम रेलवे में कुल 464459 कार्मिक है एवं इनमें से 41870 कार्मिकों ने मतदान किया था। मतदान में चार युनीयनों में से सर्वाधिक वोट उत्तर पश्चिम रेलवे मजदुर संघ ने 15906 लेकर विजयश्री हासिल की है। इसके साथ ही बीकानेर मंडल में भी कुल पोल हुए 8847 वोटों में से मजदुर संघ ने सर्वाधिक 2853 वोट लिए थे एवं रतनगढ़ शाखा में तो कुल मतदान का 90 प्रतिशत वोट मजदुर संघ ने प्राप्त किए है। रतनगढ़ शाखा के सचिव एवं श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुंसाईसर बड़ा के निवासी सीताराम गोदारा ने बताया कि संघ की जीत से कार्मिकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है एवं सभी ने डीजे पर नृत्य कर एवं गुलाल उड़ा कर जीत का उत्साह मनाया। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भी रतनगढ़ शाखा के अधीन ही आता है एवं यहां भी चुनाव की खासी रौनक रही थी। रतनगढ़ शाखा सचिव गोदारा ने इसे सभी कार्मिकों की जीत बताते हुए कार्मिकों से किए गए वादे निभाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे मजदुर संघ हुआ मान्यता चुनावों में विजयी।

शुरू हुआ सर्दी का सितम, अलाव का सहारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में अब सर्दी का सितम शुरू हो गया है एवं सुबह, शाम, रात को अच्छी खासी ठंड पड़ने लग गई है। ऐसे में क्षेत्रवासी अब अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। वहीं दिन में धुप एवं सुबह व शाम, रात की सर्दी के क्रम में क्षेत्र में बड़ी संख्या में सर्दी जुखाम के रोगी भी बढ़ रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में बढ़ी सर्दी, अलाव ही सहारा।

ट्रोमा निर्माण की मांग पर धरने के 60 दिन पुरे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत सरकार द्वारा घोषित किए गए ट्रोमा सेंटर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने को शुक्रवार को 60 दिन पुरे हो गए है। ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा उपखण्ड कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे इस धरने पर धरनार्थियों पर क्रमिक अनशन भी जारी है एवं अभी तक इसे गंभीरता से नहीं लेने पर धरनार्थियों में रोष व्याप्त है।