Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिल नहीं भरे तो कटेंगे कनेक्शन, अवैध कनेक्शनों पर गिरेगी गाज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जा रहें है। विभाग ने नोटिस देते हुए शीघ्र ही बकाया बिल की राशि भरने की अपील की है। विभाग ने पूर्व भी नोटिस जारी किए व अब अंतिम नोटिस के रूप में एक ओर चेतावनी दी जा रही है। वहीं कार्मिक डोर टू डोर बकाया बिलों का ऑनलाइन भुगतान भी करवा रहें है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर पीडीआर एक्ट के तहत वसूली टीम का गठन किया गया है। टीम द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई के तहत बिलों का भुगतान करवाया जाएगा। दूसरी ओर बकाया राजस्व वाले उपभोक्ताओं के मौके पर टीम द्वारा कनेक्शन भी काटे जा रहें है। वहीं टीम द्वारा आगामी कार्रवाई के लिए अत्यधिक बकाया वाले वाद जिला कमेटी को सौंप दिए गए है।

टीम पूनम ने किया पोस्टर का विमोचन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाट महासभा व जाट लॉयन्स द्वारा महाराजा सूरजमल के 261वें बलिदान दिवस पर बीकानेर में आयोजित होने वाले युवा जाट समिट 2024 व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान करने आए युवाओं के साथ टीम पूनम ने पोस्टर का विमोचन किया। भारतीय किसान यूनियन कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण के निर्देशानुसार टीम ने समिट में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान देवीलाल बाना, बाबूलाल जाखड़, शिवलाल बाना, गणेश जाखड़, ओमप्रकाश नैण व प्रभुराम बाना सहित अनेक युवा शामिल हुए।

भाकिसं ने सीएम के नाम दिया पत्र, मंडी में व्यवस्थाओं को दुरस्त कर किसानों को राहत देने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने तहसीलदार कुलदीप सिंह को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। संघ के सदस्यों ने राजफैड द्वारा 200 टोकन जारी करने पर प्रतिदिन 200 टोकन मूंगफली तोले जाने, निश्चित समय पर खरीद बंद करने, खरीद सेंटर पर अवैध वसूली किसानों से बंद करने, मूंगफली दर्शा कर फर्जी टोकन कटवाने पर रोक लगाने, वैयर हाऊस में तुरंत माल जमा हो जिससे माल का उठाव सही ढंग से हो सकें, सरकारी खरीद केंन्द्रा पर टोकन लिमिट बढ़ाए जाने, खरीद केंद्र पर उपखंड अधिकारी के निरीक्षण में संचालन समिति का गठन करने, श्रीडूंगरगढ़ में दो से ढाई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारों में सर्द रात में ठिठुरते किसानों को देखते हुए तुलवाई कांटो की संख्या बढ़ाकर किसानों को राहत दी जाए। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शंभूसिंह, तहसील अध्यक्ष बजरंग, उपलहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां, तहसील मंत्री सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार कुलदीप सिंह को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।