Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

“पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” शिविर कल श्रीडूंगरगढ़ में, करें आवेदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर को बढ़ावा देने व बिजली के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनने के लिए घरों की छतों पर सोलर लगाए जा रहें है। सहायक अभियंता मुकेश कुमार मालू ने बताया कि सोलर को बढ़ावा देने के लिए 29 नवंबर 2024, शुक्रवार को सहायक अभियंता जो डिस्कॉम बीदासर रोड पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में निगम के अधिकारी व कर्मचारी तथा वेंडर उपस्थित रहेंगे। शिविर में उपभोक्ता को सोलर से होने वाली बिजली उत्पादन एवं विद्युत बिल में होने वाले फायदों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। सोलर का कनेक्शन लेने पर 1 किलोवाट लोढ पर 30 हजार व 2 किलो वाट पर 60 हजार एंव 3 किलो वाट लोढ पर 78000 रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक उपभोक्ता कैंप में उपस्थित वैंडर से संपर्क कर सोलर कनेक्शन के लिए तुरंत आवेदन कर सकेगा।

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र, चिकित्सा विशेषज्ञ ने किया सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, बीकानेर में गुरुवार को टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 के तहत ‘नशा नाश का द्वार होता है’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पीएम श्री राउमावि के विद्यार्थियों ने प्राध्यापिका श्रीमती सोमेंद्र बैंस के निर्देशन में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के लिए विद्यालय की कक्षा 12 के विद्यार्थी अर्जुन भार्गव, कक्षा 11 के विद्यार्थी सूर्यन मीणा एवं सुमित को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता तथा चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. कमल किशोर ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ गुप्ता ने सभी समागतों से भारत को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया।

मंडी में किसानों के हक की सुविधाओं पर व्यापारियों का कब्जा, ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी में किसानों के हक की सुविधाओं पर व्यापारियों द्वारा काबिज होने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। संघ सदस्यों ने बताया कि मंडी प्रांगण में बने शेड का उपयोग किसानों के लिए नहीं होकर व्यापारियों के लिए हो रहा है और किसानों की फसलें खुले में सड़कों पर पड़ी है। जिससे शेड की सुविधा का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं दुकानों के आगे बने अवैध बरामदे हटवाने की मांग की गई। पत्र में मंडी प्रांगण में लगे शेड किसानों के सुपुर्द करने, किसानों के लिए खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था किए जाने, मंडी प्रांगण में शोचालयों की नियमित साफ सफाई की व्यवस्था करवाने, मंडी परिसर में जहर यूरिया, डीएपी सहित रासायनिक खाद बेचे जाने पर रोक लगाने, यूरिया व रसायनिक खाद अवैध रूप से व्यापारियों को बेचे जाने पर रोक लगाने, सभी किसानों को गेट पास उपलब्ध करवाने की कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान श्रवणसिंह पुदंलसर, बजरंग धारणियां, बंशीलाल, राधेश्याम सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।

गांव में शराब बंदी करवाने के लिए धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब का ठेका बन्द करवाने की मांग को लेकर गुरूवार को 88वें दिन धरना जारी है। एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने धरना स्थल पर सरकार एवं प्रशासन पर बेपरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक शराब का ठेका बन्द नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आर्य ने चेतावनी दी कि ग्रामीण सरकार की हठधर्मिता के आगे नहीं झुकेंगे। विदित रहें गांव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करते हुए संघर्ष कर रहें है। गुरूवार को धरने पर लिछुराम ढोली, केशराराम चोटिया, चेतनराम चोटिया, रामेश्वरलाल हुड्डा, सांवरमल सहू, संतलाल चोटिया, राजेश चोटिया, किशनलाल चोटिया, सीताराम चोटिया, कैलाश चोटिया, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जमा करवाना होगा जीवन प्रमाण पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार के सभी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा। कोषाधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि जिले के सभी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स जिन्होंने जीवन प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं करवाया है, वे स्वयं कोष कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा डिजिटल प्रक्रिया से जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।