Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2022। सावों का सीजन प्रारंभ हो गया है व समारोह कर्ताओं में संख्या को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी थी परन्तु आज सरकार ने कुछ राहत देते हुए 50 से बढ़ा कर मेहमानों की संख्या 100 की अनुमति कर दी है। कल हुई रिव्यु बैठक के बाद आज शाम को नई गाइडलाइन जारी कर दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि वीकेंड कफ्र्यू केवल नगरीय क्षेत्र में लागू होगा। वहीं शादियों में मेहमानों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गयी है। वीकेंड कफ्र्यू व रात्रिकालीन कर्फ्यू पहले की तरह ही लागू रहेगा। यह आदेश 24 जनवरी से लागू होंगे। सरकारी और निजी कार्यालयों, बाजार में व व्यापारिक संस्थानो में स्टॉफ के 1 फरवरी से दोनों डोज
लगी होना आवश्यक होगी और इसकी सूचना भी दुकान के बाहर लगानी होगी अन्यथा दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।