Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।

12 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के CMD किसे नियुक्त किया गया है ?
-निर्लेप सिंह राय

2. हाल ही में किसने बेस्ट एनर्जी एफिशिएंट यूनिट अवार्ड जीता है ?
-गोल्डन रॉक रेलवे वर्कशॉप, तिरुचिरापल्ली

3. हाल ही में किस देश को IOC ने 2022 तक के लिए निलंबित कर दिया है ?
-उत्तर कोरिया

4. हाल ही में तमिलनाडु के नए राज्यपाल कौन बने हैं?
-RN रवि

5. हाल ही में IDFC फर्स्ट बैंक के MD/CEO कौन बने हैं?
-V वैधनाथन

6. हाल ही में भारतमाला परियोजना के तहत देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन कहां किया गया?
-राजस्थान

7. हाल ही में किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को गैर अपराधिक घोषित कर दिया है?
-मेक्सिको

8. हाल ही में पावर सेक्टर में साइबर सिक्योरिटी लागू करने वाला पहला राज्य कौन बना है ? –मध्य प्रदेश

9. हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है? -उत्तराखंड

10. हाल ही में डिलीवरी के लिए ड्रोन टेस्ट करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
-तेलंगाना

🔴नदियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर….

❶ भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है ➙ गंगा

❷ कावेरी नदी कहाँ गिरती है ➙ बंगाल की खाड़ी में

❸ पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है ➙ सिंधु

❹ कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है ➙ नर्मदा

❺ कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है ➙ सिंधु (2880 किमी) व ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)

❻ कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है ➙ कर्नाटक और तमिलनाडु

❼ किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता है ➙ गोदावरी

❽ कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है ➙ कोसी

❾ कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का निर्माण करती है ➙ नर्मदा

❿ कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है ➙ ब्राह्मणी