Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2022। सहकारी समिति के तीसरे चरण के चुनाव संपन्न हो गए है। धीरदेसर चोटियान, लखासर व टेऊ सूडसर में समिति संचालक मंडल के अध्यक्ष चुन लिए गए है। टेऊ सूडसर में अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल नाहर को 7 वोट मिले तथा नाहर के प्रतिद्वंद्वी गोपालराम भादू को 5 वोट हासिल हुए है। यहां उपाध्यक्ष पद पर चंपालाल कटारिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी भंवरलाल खोड़ को 2 मतों से पराजित कर विजय हासिल की है। सूडसर में पूर्व सरपंच श्रीराम भादू की भूमिका उल्लेखनीय मानी जा रही है और उनके ही गुट के अध्यक्ष उपाध्यक्ष विजेता रहें है।
लखासर में महेंद्र सिंह ने किशन खिलेरी को 4 मतो से हराते हुए अध्यक्ष पद हासिल कर लिया है। महेंद्र सिंह को 8 वोट मिले है और किशन खिलेरी को 4 वोट प्राप्त हुए है। धीरदेसर चोटियान में अध्यक्ष पद के दावेदार तोलूराम व गोपीराम को 6-6 मत प्राप्त हुए और यहां लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में तोलूराम की किस्मत ने साथ दिया और वे अध्यक्ष पद पर विजयी रहें। यहां उपाध्यक्ष गोपीराम बने है जिन्होंने 8 वोट हासिल किए है। गांवो में बधाईयों का दौर प्रारंभ हो गया है।
यहां चुनावी चर्चा व रौनक प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीसरे चरण के बाद कल से चौथे चरण के चुनाव प्रारंभ होंगे। चौथे चरण में क्षेत्र की जोधासर, समंदसर, रिड़ी, सांवतसर, बापेऊ, लिखमादेसर, सत्तासर सात समितियों के चुनाव संपन्न होंगे। इनमें जोधासर व समंदसर, बापेऊ, लिखमादेसर में निर्विरोध की सूचनाएं पूर्व से ही आ रही है। बता देवें रिड़ी में भी 11 वार्ड में निर्विरोध सदस्य निर्वाचित की सूचनाएं है और एक वार्ड में यहां मतदान होगा। नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है और सदस्यों के चुनाव के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

श्रीडूंगरगढ़ अचंल की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में विजयी हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी ने दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सौंपे नियुक्ति पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टेऊ सूडसर में विजयी हुए सोहनलाल व चंपालाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीत की बधाई देने महेंद्र सिंह के घर पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीण।