Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकाता प्रवासी समाजसेवी भीकमचंद पुगलिया को महापुरुष समारोह समिति द्वारा “तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान” से समारोह पूर्वक 5 मई को तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा ) आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि भगवान महावीर के विचारों को सार्थक करने एवं समाजहितार्थ कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भीखमचन्द पुगलिया को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निर्मल पुगलिया ने बताया सम्मान समारोह की अध्यक्षता सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी,  मुख्य अतिथि देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नवरंग लाल महावर, मुख्यवक्ता- पदम कुमार रायजादा प्रधान न्यासी श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय सोसायटी कोलकाता होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर मंत्री सुशील सेरडिया, तुलसीराम चोरड़िया, विजयराज सेवग, विजय महर्षि, ललित बाहेती, अशोक पारीक, सुरेश भादानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।