Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। तेरापंथ समाज को जोड़ने और समाज में खेल जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में समाज के युवाओं द्वारा एक नई पहल की गई है। समाज को खेलों के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए युवाओं ने “जैन प्रीमियर लीग” खेलों का आयोजन प्रारंभ किया है। बुधवार को सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा जी ने मंगल पाठ सुना कर इस खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। जैन समाज के किशोर, युवा व महिलाऐं इसमें भाग ले रही है और इससे समाज मे उत्साह का महौल बन गया है। इस लीग में समाज बंधुओं के लिए क्रिकेट, स्विमिंग, बैडमिंटन, लूडो, कैरम, पहेलियां आदि अनेक खेल खिलाएं जा रहें है। युवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें अनेक समाज बन्धु जुड़ चुके है। चमन श्रीमाल ने बताया कि मोहित बोर्ड, गौरव, पीयूष, प्रवीण बोथरा, सुमित इसमें सक्रिय रूप में जुटें हुए है और ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष अशोक बैद् इसमें विशेष सहयोग मिला है। श्रीमाल ने बताया इन खेलों का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रूप से समाज के लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक करना है व खेलों के माध्यम से समाज को जोड़ना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लीग में उत्साह से जुड़ रहें है समाज बंधु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन प्रीमियम लीग का आयोजन कर रहें है जैन समाज के युवा।