Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2022। कोरोना की तीसरी लहर क्षेत्र में हर दिन नए आंकड़ों को छू रही है। रविवार सुबह की पहली रिपोर्ट में जिले में 73 और श्रीडूंगरगढ़ में 8 कोरोना रोगी सामने आए हैं। इन सभी ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में सैम्पल दिए थे। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी कर अनुसार कस्बे के मोमासर बास के वार्ड 8 में 30 साल के युवक, वार्ड 12 में 17 साल की युवती, बिग्गाबास के वार्ड 25 में 16 साल की युवती, वार्ड 17 में 24 साल की महिला, 30 साल का युवक, कालूबास के वार्ड 2 में 45 वर्षीया महिला और रेलवे स्टेशन की निवासी 25 वर्षीया महिला संक्रमित रिपोर्ट हुई है। इनके अलावा क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा का एक 25 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। बता देवें शनिवार को भी 10 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए तथा एक पहले से एक्टिव केस है तो अब क्षेत्र में 19 एक्टिव केस हो गए है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना ने सबको चिंता में डाल दिया है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों से अपील है कि मास्क का अनिवार्यता के साथ उपयोग करें।