Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2022। ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फ़ोटो लगाने वाले एक युवक को धर दबोच लिया है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय युवक अशोक रेगर निवासी बिग्गा बास को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड किया और युवाओं को गलत दिशा में जाने के लिए उकसाने का काम किया है। पुलिस ने अशोक पर भारी से भारी मुआवजा लगाने की सिफारिश भी कोर्ट से की है जिससे युवाओं को सबक मिल सके। शिवराण ने कहा कि क्षेत्र के युवा हथियार के साथ कोई फ़ोटो नहीं खिंचवाए और ना ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि नागरिक ऐसा करने वाले युवाओं की जानकारी भी तुरंत पुलिस को देवें जिससे उन्हें पाबंद किया जा सकें। शिवराण ने बताया कि हथियार के साथ फोटो खिंचवाना व उसे प्रचारित करना कानूनन जुर्म है व युवा वर्ग जागरूक होवें व ऐसे कार्य नहीं करें।