Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। मातृभूमि की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीद हेतराम गोदारा की 5वीं पुण्यतिथि पर गांव सोनियासर गोदारान में शहीद स्मारक पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद सिपाही हेतराम गोदारा उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पुष्पाजंलि अर्पीत कर शहीद हेतराम अमर रहें के नारे लगाएं। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान का पाठ कर स्मारक व ध्वजारोहण किया। सोनियासर मिठिया सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम, पटवारी मोटाराम, विद्यालय स्टाफ, छोटुराम कस्वां, राजूनाथ, गणेशाराम गाट, सुरजाराम गोदारा, वार्ड पंच कानदास स्वामी, जगदीश सिंह सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने शहीद को नमन कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
गांव में संपन्न हुआ चिरंजीवी शिविर, आज से हुए 25 लाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिरंजीवी योजना के तहत बजट में घोषित बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया था और यह आज 1 अप्रैल से लागू हो गई है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोग 25 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज चयनित अस्पतालों में करवा सकेंगे। गांव के हर परिवार को योजना से जुड़कर इसका लाभ मिलना चाहिए। ये बात तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने गांव सोनियासर मिठिया में आयोजित चिरंजीवी योजना शिविर में ग्रामीणों से कही। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चिरंजीवी योजना में जुडकर कार्ड बनवाया। इस दौरान नायब तहसीलदार रतनलाल, सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, ग्राम विकास अधिकारी दशरथ, वार्ड पंच प्रतिनिधि बजरंग दास स्वामी, सक्रिय युवा भंवरलाल जोशी, एएनएम मंजू, आशा सहयोगिनी परमेश्वरी, तारा शर्मा ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर में अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा की 5वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि, लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा की 5वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि, लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद स्मारक पर फहराया ध्वज, गाया राष्ट्रगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद स्मारक पर फहराया ध्वज, गाया राष्ट्रगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनप्रतिनिधि व युवाओं ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनप्रतिनिधि व युवाओं ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूली बच्चों ने अर्पित की पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूली बच्चों ने अर्पित की पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने ग्रामीणों को चिरंजीवी में जुड़ने का आह्वान किया।