Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2021। दिल्ली का घेराव कर बैठे किसानों के सर्मथन में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के किसानों ने लखासर टोल प्लाजा पर अपना पड़ाव शुरू कर दिया है एवं किसानों ने टोल प्लाजा पर जम कर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज दिल्ली तक पहुंचाने की बात कही है। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर यूवा कांग्रेस की अगुवाई में किसान व युवा बुधवार 1 बजे तक बडी संख्या में पहुंच गए एवं किसानों का रोष देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। टोल प्लाजा मैनेजर कुलदीपसिंह ने किसानों के साथ समझाईश की एवं किसान आंदोलन से जुडी गाडियों से तो पहले से ही टोल नहीं लेने की जानकारी दी। लेकिन किसान टोल प्लाजा के ही पूर्णतया टोल फ्री करवाने पर अडे रहे एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए टोल बैरिकेटस हटा दिए। मौके पर विधायक गिरधारी महिया भी पहुंचें एवं टोल प्लाजा पर शुरू किए गए पड़ाव को संबोधित किया। पडा़व संयोजक हरिराम बाना ने बताया कि यहां प्रतिदिन अलग अलग गांवों से किसानों की टोलियां बना कर पडाव पर पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई एवं जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकाल के लिए टोल प्लाजा को टोल फ्री रखा जाएगा। आप भी देखें मौके का विशेष विडियो।