Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को सड़क पर खुले पड़े हॉल के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश देकर जनता के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है। अब एक नजर हमारे कस्बे श्रीडूंगरगढ़ की ओर डालें। यहां आज मेन बाजार में, राजकीय अस्पताल के आगे से पैदल कोई रास्ता पार नहीं कर सकता। महिला अस्पताल में आना जाना ही चार दिन से दुभर है ऐसे में चिकित्साकर्मी व मरीज बहुत परेशान है। शहर का पालिका प्रशासन सो रहा है तो दरकार है कोई जिम्मेदार अधिकारी जागे और शहर की जनता के लिए अस्पताल व मैन बाजार से पानी निकलवाने, सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने का कष्ट करें। अब क्षेत्र में नगरपालिका चुनावों का आगाज है और इस बार जनता जवाब मांगेगी पूर्व पार्षदों से कि उन्होंने शहर के विकास में क्या योगदान दिया है। आज आहत नागरिक कह रहें है कि ये शहर कहाँ जा रहा है शहर को राजनीतिक गतिरोध और प्रशासनिक शिथिलता ने गंदे पानी से भरी कीचड़ की गलियों में शहरवासियों को छोड़ दिया है। राजकीय अस्पताल के आगे सड़कें गंदे पानी की नहरें बन गई है और वही पानी आज कस्बे के ह्दय स्थल में स्थित गांधी पार्क तक पहुंच गया है। मुख्य बाजार में ठेले वाले अपना ठेला नहीं खोल पाएं है और दुकानदार परेशान है कि इन नहरों को पार कर ग्राहक दुकान तक कैसे आएं.? कस्बेवासियों का कहना है कि पालिका की भारी लापरवाहियों का शिकार शहर अब तंग परेशान हो गया है क्योंकि जगह जगह पानी भरा है और बार बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।