Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2023। नेशनल हाईवे पर निजी बसों का झगड़ा आए दिन अपराधों के साथ साथ हादसों का कारण भी बन रहा है। इसी क्रम में गत 5 फरवरी को जयपुर से बीकानेर जा रही एक स्लीपर कोच बस के ड्राईवर के साथ लूट को अंजाम देते हुए सड़क पर गिरा कर जम कर मारपीट की गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि नोखा तहसील के रासीसर निवासी बाबूलाल विश्नोई करणी महाराजा ट्रेवल्स की बस चलाता है एवं गत 5 फरवरी शाम करीब 6.20 बजे वह जयपुर से बस लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा तो यहां पहले से खड़े गांव जोधासर निवासी जीतूसिंह एवं उसके भाई भवानीसिंह दोनों बस में चढ़ गए। दोनो जनों ने ड्राईवर के साथ मारपीट करते हुए उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन एवं जेब में पड़े 12 हजार रुपए लूट लिए। दोनो जनों ने बाबूलाल को सड़क पर नीचे गिरा कर लातों, ठोकरों से पीटा। इससे बाबूलाल के पेट में चोटें आई व उसे उल्टियां होने लगी। आरोपियों ने उसे पुलिस को सूचित करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे छुड़वाया व श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित चिकित्सालय से अपने घर चला गया एवं अब तबीयत ठीक होने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा एवं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश को सुपुर्द की है