Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। सरकारी स्कूलों के जर्जर भवन बरसात के बाद तेज धूप निकलने पर चटकने लगी है। बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। गनीमत रही कि आज क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।
सोमवार सुबह ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों के बाद गांव तोलियासर के राउमावि का दरवाजा खोला गया तो स्कूल में एक कक्ष में 10 पट्टियां टूटी हुई मिली। कक्षाकक्ष की टेबलों व कुर्सियों पर गिरे मलबे से वे भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल के प्रधानाचार्य ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर सूचना देते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब स्टाफ ने कक्षा कक्षों को खोला तो कक्ष नबंर 7 की 10 पट्टियां टूटी मिली। प्रधानाचार्य ने बताया कि अन्य कक्ष भी जर्जर हालात में है और एक भी कक्षाकक्ष बच्चों को बिठाने लायक नहीं है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को खुले में पेड़ों के नीचे पढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि गत 22 जून 2026 को गांव में लगे ग्राम सेवा शिविर में भी हमने आवाज उठाई और सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर इसे जर्जर घोषित कर दिया था। अब एक कमरे की पट्टियां तो टूट कर गिर गई है व अन्य कक्षों की पट्टियों ने भी अपनी जगह छोड़ दी है। इनमें बड़ी बड़ी दरारें आई हुई है, जो खतरनाक स्थिति है। सुबह सरपंच प्रतिनिधि सहित मौजिज ग्रामीण मौके पर पहुंचे व वस्तुस्थिति का जायजा लिया। सभी ने सरकार व विभाग से स्कूल भवन निर्माण की मांग की।