Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2023। कालूबास निवासी एक युवक अपनी बहन व बहनोई के साथ बहन के प्लॉट पर गया और बाप बेटों सहित 10 जनों ने तीनों से मारपीट करते हुए युवक को घायल कर दिया। घायल युवक 33 वर्षीय ललितसिंह पुत्र किसनलाल ओड ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए शिवाराम पुत्र भगवानाराम व उसकी पत्नी सोनादेवी, आसुराम व उसकी पत्नी मूर्तिदेवी, दिलीप व उसकी पत्नी माया, बबलू व उसकी पत्नी पूनम, सीताराम व उसकी पत्नी राधा निवासी कालूबास वार्ड 1 पर मारपीट कर अवैध रूप से भूखंड में प्रवेश करने व तार पट्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। ललितसिंह ने पुलिस को बताया कि वह 2 फरवरी को अपनी बहन सुनिता व बहनोई बुधराम के साथ उनके भूखंड पर गया। गुरूवार को शाम करीब 7 बजे सभी आरोपी एकराय होकर आए व कुल्हाड़ी, बरछी, लाठियों से मारपीट करते हुए भूखंड पर लगाई तारपट्टियां तोड़ दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सिर व पैर पर चोटें मार कर घायल कर दिया जिससे पीड़ित युवक को बीकानेर रैफर कर दिया गया। मौके पर नानूराम, चुन्नीलाल, कंचनदेवी आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की व आसुराम ने पार्थी की जेब से 340 रूपए भी चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द कर दी है।