Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2022। भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए अनेक नोजवानों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी। ऐसे ही एक जवान सिंधी समाज का गौरव शहीद हेमू कालानी को उनकी शहादत दिवस पर आज श्रीडूंगरगढ़ सिंधी समाज ने याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के वरिष्ठ जनों ने युवाओं को कालानी की 19 वर्षीय आयु में भारत की आजादी के लिए शहादत देने से सीख लेते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान देने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के युवाओं ने कालानी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।