Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की 14 वर्षीय बालिका 67वीं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और वहां राजस्थान की टीम ने देशभर में द्वितीय स्थान हासिल किया। सिल्वर मैडल लेकर बालिकाएं रविवार शाम अपने अपने गांव पहुंच गई है। प्रतियोगिता में शामिल गांव रीड़ी की तीन बालिकाएं चैना पुत्री बुधाराम जाखड़, माया पुत्री गोपालराम जाखड़ व रवीना पुत्री हरिराम जाखड़ का ग्रामीणों ने फूलों के साथ स्वागत किया। सरपंच गुड्डीदेवी की प्रेरणा से आयोजित ग्राम पंचायत की ओर से बिग्गाजी धाम मंदिर में नेशनल में खेले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। खिलाड़ियों के साथ गांव के मुख्य मार्गों पर जुलुस निकाला गया। प्रदेश की टीम की कमान चैना ने संभालते हुए कप्तानी की व रवीना ने श्रेष्ठ रेडर का खिताब भी हासिल किया। 17 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग में भी नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। 19 वर्षीय बालक वर्ग में कबड्डी में गांव के सोनू जाट पुत्र रतनलाल जाखड़ का भी सम्मान किया गया। सोनू ने तलंगाना में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग ने भी नेशनल में कांस्य पदक जीता। इस टीम में शामिल मोनिका पुत्री मेघराज छरंग व गुंजन पुत्री मोहनलाल जाखड़ का भी सम्मान कर बधाई दी गई। नेशनल खेल कर लौटे खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने की। जाखड़ ने टीम के कोच हेतराम जाखड़ को साफा पहनाया व प्रतीक चिह्न देते हुए खिलाड़ियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। व्याख्याता कुशलाराम सहू ने टीम प्रभारी देवीलाल बाना का सम्मान किया। वहीं व्याख्याता श्रवण कुमार सहू ने ग्रामीणों को बच्चों का पूरा सहयोग करने की बात कही जिससे वे एक दिन भारत देश की टीम में स्थान बनाकर विश्व कप खेल सकें। इस दौरान गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें व अनेक विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाईया दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम बिग्गाजी मंदिर में ग्राम पंचायत की ओर से किया नेशनल खेल कर आए खिलाड़ियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। खिलाड़ियों का सम्मान करने के साथ सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने टीम कोच व टीम प्रभारी का भी सम्मान किया गया, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।