Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2021। कस्बे में आज शाम गांधी पार्क में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहीद अमर रहेंगे के नारों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कस्बे से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। महिलाओं ने भी शहीदों की स्मृति में यहां दीपक व मोमबत्तियां जलाई। सभा दो मिनिट के मौन से प्रारंभ हुई और सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़, जिला प्रौढ़ प्रमुख भैराराम डूडी, बजरंग दल अध्यक्ष नवरत्न राजपुरोहित, भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, जगदीश स्वामी, मांगीलाल गोदारा, गौ सेवा प्रमुख सत्यनारायण स्वामी, मूलचंद पालीवाल, राघव लखोटिया, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, बालकिशन पांडिया, प्रदीप कौशिक, आशाराम पारीक, मदन सोनी, कानाराम जाट, देवीलाल सारस्वत, किशन, महेंद्र राजपूत, डॉ. सीताराम चौधरी, मातृशक्ति में विजय लक्ष्मी, गायत्री देवी, अमृता गुप्ता, सुलोचना शर्मा सहित कई युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने भी शहीदों की स्मृति में दीपक जलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप व बजरंग दल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने दो मिनिट का मौन रखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम 6 बजे से 7 बजे तक नागरिक आए व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी शहीदों को।