Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। पांच साल के बालक लोकेश को ढूंढने के लिए परिजन गत दो घंटे में उसके नहीं मिलने से बुरी तरह परेशान हो गए। उन्होंने टाइम्स के पाठकों से मदद की अपील की। वहीं तुलसी सेवा संस्थान के पास नन्हें लोकेश को अकेला देखकर यहां पास ही स्थित नंदलाल ओझा ने उसे अपनी दुकान पर बिठाया। ओझा ने खबर प्रकाशन के साथ ही टाइम्स कार्यालय में सूचना दी। टाइम्स ने बालक के परिजनों को सूचना दी तो बालक की दादी व पिता ने तुरंत ओझा की दुकान पर पहुंच गए। दादी ने बालक को गोद में लिया और पिता ने ओझा को धन्यवाद दिया। दादा हनुमान नाई ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का बार बार आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान नाई ने बालक लोकेश के मिलने पर नंदलाल ओझा सहित श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।