Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2024। मंगलवार को क्षेत्र में बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झंवर बस स्टैंड पर स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में खाटू नरेश का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर रजनीश कौशिक ने केक काटकर बाबा के भोग लगाया और सभी विद्यार्थियों में केक व टॉफियां प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। वाइस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने श्याम बाबा के जन्म व जीवन प्रसंगो के बारे में जानकारी देते हुए देवउठनी एकादशी के महत्व की जानकारी दी। कौशिक ने इस दौरान अबूझ सावों के बारे में बताते हुए राजस्थान में इनके सामाजिक व सांस्कृतिक योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी पर बड़ी संख्या में विवाह समारोह संपन्न होते है। सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर में सिंधी महिला मंडल व राधिका सत्संग मंडली द्वारा बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने श्याम भजन गाते हुए जयकारे लगाए व प्रसाद भोग लगाया। प्रसाद वितरण के साथ बाबा श्याम के जन्मदिन की बधाइयां बांटी गई। देर रात आड़सर बास स्थित श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से बाबा का जन्मदिन मनाया गया। श्रद्धालु बाबा के भजनों पर जमकर झूमे व बधाइयाँ बांटी। केक काटकर बाबा को प्रसाद भोग लगाया गया। वहीं घास मंडी से ऊपर स्थित श्याम धोरा मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु रामचंद्र राव व नेहा सारस्वत के भजनों पर जमकर झूमे व उल्लास के साथ बाबा जन्मोत्सव मनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ही मंदिरों में सैंकड़ो भक्तों ने धोक लगाकर बाबा से अपनी मन्नतें मांगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया बाबा का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलाल मंदिर प्रांगण में महिला श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का जन्मोत्सव भजन कीर्तन कर मनाया, बांटी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में तिवाड़ी परिवार ने आयोजित किया श्याम बाबा का जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में भी बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा श्याम का जन्मदिन का हर्षोल्लास नजर आया घर घर।