Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। जनवरी की सर्दी और मावठ किसानों को अच्छी फसल की उम्मीदें जगा देती है। इस ठंडे मौसम को अधिक सर्द करने वाली बारिश का आगाज सोमवार रात्रि और मंगलवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो गया है। तहसील के कई गांवों में सोमवार को अंधेरा ढलने के बाद और कस्बे सहित कई गांवों में सोमवार सुबह 15 से 20 मिनिट तक बरसात हुई जिसने रबी की फसलों को अमृतपान करवाया है। लगातार गिरते तापमान से फसलों को नुकसान होने लगा था और ऐसे में यह बारिश खेतों में फसलों को जीवनदान देने के साथ फलवृद्धि देगी। कस्बे में भी 2 बार रुक रुक कर हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है और हर घर मे पकौड़ों, दाल के बड़ो की महकार आ रही है। लोग मळमास में तेल जलाने की रस्म भी ऐसे सुहाने मौसम में कर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। क्षेत्र में किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में किसान प्रसन्न हुए। (फ़ोटो-मघाराम सुथार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में गलियां हल्की बरसात हुई। (फोटो- गौरीशंकर तावनियां)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर के खेतों में मावठ के बाद सर्द खुशनुमा वातावरण। (फोटो- श्रवण नाथ)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में लहलहा उठे खेत। (रामप्रताप गेट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में सुबह से हो रही है बरसात। (फोटो- शिवलाल नैण)