Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स न्यूज पोर्टल एवं मासिक अखबार द्वारा अपने पाठकों को प्रामाणिक एवं त्वरीत खबरें तो निष्ठापूर्वक पहुंचाई जाती है। साथ ही टाइम्स द्वारा समय समय पर विभिन्न नवाचार भी पाठकों को समर्पित किए जाते है। इसी क्रम में अंग्रेजी नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए दस हजार से अधिक कैलेण्डर बनवाए गए है एवं यह कैलेण्ड़र क्षेत्रवासियों को उपहार में दिए जाएगें। टाइम्स प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि कैलैण्ड़र का निर्माण भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, कांग्रेस नेता हरिराम बाना एवं टीएम ज्वैर्ल्स के मोहनलाल तावणियां के सहयोग से किया गया है। कैलेण्ड़र में लोगो पार्टनर के रूप में श्रीकरणी हैरीटेज ने सहयोग दिया है। यह कैलेण्ड़र श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी बाजारों की दुकानों में, कृषि मंडी की दुकानों में, सरकारी कार्यालयों में, बीकानेर कृषि मंडी की दुकानों में, स्कूलों-कोचिंग सहित क्षेत्र के समस्त व्यवसायिक स्थलों पर वितरण किए जाने की योजना है। वितरण वर्ष के अंतिम दिन से शुरू किया जाएगा एवं कैलेण्ड़र प्राप्त करने के इच्छुक लोग श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है। कैलैण्ड़र में दिनांकों के अलावा विक्रम संवत, मर्हुत, चौघडिया, केन्द्र एवं राज्य के अवकाश, बैंक अवकाश, दुध का हिसाब आदि उपयोगी जानकारियां भी शामिल की गई है एवं बड़े साईज में 130 जीएसएम के ग्लैज पेपर पर रंगीन प्रकाशन करवाया गया है। ताकी क्षेत्रवासियों के वर्ष भर उपयोगी रहे।