Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। कारगिल विजय दिवस पर आज बीकानेर संभाग शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्रगान का नया रिकॉर्ड बनाएगा। संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर इसकी तैयारियां कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ शहीद सम्मान समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे आज 11 बजकर 11 मिनट पर एकसाथ राष्ट्रगान में भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने में भाग लेवें। आज 11 बजकर 11 मिनट पर कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम शुरू होगा। स्कूलों में 23 वां कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। संभागीय आयुक्त ने कहा कि आज संभाग के लाखों बच्चे एक ही समय में राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की शहादत का संदेश घर घर तक पहुंचाता है।