Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवम्बर 2021। कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल के जिले में प्रवेश करते ही कितासर से उनका फूलमालाओं से स्वागत प्रारंभ हुआ। जैसलसर, श्रीडूंगरगढ़, लखासर, जोधासर, शेरुणा में भी मेघवाल को मंत्री बनने की बधाइयां दी गई। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में शेरुणा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जहां मेघवाल ने महिया को संघर्ष के दिनों का साथी बताया व सभा में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 3 सालों में क्षेत्र के सभी कार्य किए है तथा आगे भी काम किए जाएंगे। महिया ने मंत्री का आभार जताया। मंत्री सहित उनकी पुत्री सरिता चौहान, पुत्र गौरव चौहान सहित साथ आए अन्य जनों का भी साफा-माला पहनाकर व शॉल उढ़ाया गया। इस दौरान मेघाराम महिया, तुलछीराम गोदारा, नारायणनाथ सिद्ध, रतनसिंह राठौड़, मोहनलाल भादू, नत्थुराम मंडा, लक्ष्मणराम खिलेरी, भंवरलाल बाना, सुनील मलिक, सुनील कुमार दुगरिया, लालूराम सारण, ओमप्रकाश भादू, गणेशाराम, राजेश भादू, हेतराम, नारायणराम मेघवाल, केशूराम मेघवाल, भंवर लाल सारण, लोकेश सिद्ध, मंगतू राम मलघट सहित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

कितासर, जैसलसर, लखासर, जोधासर में हुआ स्वागत, दी बधाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कितासर के ग्रामीणों ने सरपंच भंवरलाल पूनियां की अगुवाई में, जैसलसर के ग्रामीणों ने सरपंच प्रातिनिधि भीखराज जाखड़ के नेतृत्व में, लखासर में किशन खिलेरी के नेतृत्व में, जोधासर में भंवरसिंह चंद्रावत के नेतृत्व में, ओमप्रकाश भादू की अगुवाई में अंकिता शर्मा द्वारा मंत्री गोविंदराम मेघवाल का स्वागत कर बधाई दी गई। श्रीडूंगरगढ़ में भागीरथ धतरवाल, सिताराम धतरवाल, दीनदयाल जाखड़, गोपाल किशन कुलडिया, गोपालदास स्वामी, गोपी पारीक, मनीष शर्मा, राजू कठोतिया, रामकरण कड़वासरा, सांवरमल जाखड़ ने भी मंत्री का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर से लखासर, शेरुणा तक स्वागत किया मंत्री गोविंद राम मेघवाल का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह हाइवे पर रोक रोक दी बधाइयां।