Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-22 at 19.16.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2026। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेर जिले में 23 से 30 सितंबर तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे की क्लोज मॉनिटरिंग में अभियान का संचालन किया जाएगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत अभियान का समन्वय करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा शहरी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों को विशेष अभियान के दौरान अधिकाधिक किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती शैलजा पांडे ने सही माइक्रो प्लानिंग, पर्याप्त टीकाकरण सत्रों के निर्माण तथा अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया है, ताकि जिले का निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सके।

डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि 27,707 के लक्ष्य के विरुद्ध 18 सितंबर तक जिले में 8,288 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है, जो लगभग 30 प्रतिशत है। जिले में श्रीडूंगरगढ़ 50.75 प्रतिशत, पूगल 49.39 प्रतिशत तथा कोलायत 41.97 प्रतिशत कवरेज के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं लूणकरणसर 9.06 प्रतिशत, बीकानेर शहरी 14.01 प्रतिशत तथा बीकानेर 27.34 प्रतिशत कवरेज वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए अभियान के दौरान टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। यूएनडीपी के कार्यक्रम अधिकारी योगेश शर्मा द्वारा प्रतिदिन टीकाकरण सत्रों के निर्माण तथा यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण की ऑनलाइन प्रविष्टियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। अभियान के दौरान संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी पात्र किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए निर्धारित सत्रों पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।