Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
df
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज घना कोहरा छाया है। देर रात ही कोहरे ने डेरा डालना प्रारंभ कर दिया जो सुबह होते होते गहरा हो गया व पूरे अंचल को अपने आगोश में ले लिया। हाइवे पर दृष्टि क्षमता 8-10 मीटर ही है और वाहन रेंग रेंग कर सड़क पर चल रहे है। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा बढ़ रहा है और सूर्य अभी तक गुम है। जाते जाते आज दिसम्बर ने अपना असर दिखाया है। कस्बे सहित सभी गांव कोहरे की चपेट में है और ठंडक बढ़ गयी है। रविवार को क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई और किसान भी खुशी से हरे हो गए। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे व दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। कस्बे में अंतिम रविवार को दुकानें बंद रही व नागरिकों ने सर्दी का लुफ्त उठाया। अधिकांश घरों में मौसम देखकर हलवा व पकौड़े बनाए गए। दिनभर बादलों को देखकर पशुपालकों ने पशुओं के लिए सर्दी से बचाव के प्रबंध किए।

विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने कोहरे के येलो अलर्ट जारी करते हुए बीकानेर व चुरू सहित 11 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और इससे बरसात की संभावनाएं बनी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर दृष्टि क्षमता 10 मीटर रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर कोहरे में लिपटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतो में छाया है घना कोहरा।(फोटो- मामराज जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे व कई गांवो में बूंदाबांदी हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम की मार देखते हुए रविवार को पशुपालकों ने पशुओं को सर्दी से बचाव का प्रबंध किया।