Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2024। आगामी 13 दिसंबर से आड़सर बास के माहेश्वरी भवन में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। राम कथा का सूत्रधार आयोजक माहेश्वरी सत्संग समिति होगी। इस संबंध में रविवार रात भवन परिसर में अमरचंद कलाणी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। आड़सर बास निवासी माहेश्वरी बंधुओं ने बैठक में भाग लिया व राम कथा के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्यों ने एकस्वर में कथा को भव्य व दिव्य रूप देने की बात कही। पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समस्त कार्यों के लिए 9 सदस्यों की उपसमिति का गठन किया गया। उपसमिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई व उनकी अगुवाई में समाज के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा कथा की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया जाएगा। बैठक पूर्ण होने पर रामकथा के आयोजन संबंधी बैनर का विमोचन किया गया। बैठक में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य रामचंद्र राठी, शहर मंत्री नारायण कालाणी, राधेश्याम तापड़िया, हरिप्रसाद तापड़िया, पवन राठी ने विचार व्यक्त किए। सभा में चांदरतन राठी, सीताराम मूंधड़ा, नंदकिशोर लखोटिया, सुशील डागा, गजानंद मुंधडा, शिव मूंदड़ा, सीताराम डागा, बजरंग सोमानी, श्रीगोपाल तापड़िया, नंदकिशोर राठी, पवन तापड़िया, अशोक लखोटिया, जुगल तोषनीवाल, मदन राठी, लक्ष्मीनारायण झालरिया, मांगीलाल राठी, कमल तापड़िया, गोपाल मूंदड़ा, मनोज झालरिया, राजेंद्र झालेरिया, भवानीशंकर राठी, जगदीश राठी, घनश्याम डागा, सुदीप राठी, महेश राठी सहित समाज के अनेक युवा व नागरिक शामिल हुए।