Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। स्वर्णकार समाज द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में श्रीकरणी रॉक स्टार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट विजेता रही है। बुधवार रात संपन्न हुई प्रतियोगिता में फाइनल का रोमांचक मुकाबला द रॉयल्स टीम के साथ खेला, श्रीकरणी रॉक स्टार टीम ने बेहतरीन टीम प्रबंधन का परिचय देते हुए 8 रन से मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम ने प्रतियोगिता में 6 मैच खेले और सभी मैच जीते।
विजेता टीम के कैप्टन रणजीत कड़ेल के निर्देशन में टीम खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी नंदू सोनी, ओमी डांवर, आलोक सोनी, दीपक सोनी, गोविंद एवं अवधेश कड़ेल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन सोनी बाना ने विजेता टीम को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों से समाज के युवाओं में खेल भावना के साथ आपसी भाईचारे का बढ़ावा मिलने की बात कही। समाज के अनेक मौजिज लोगों ने सामाजिक स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों की सार्थकता बताई। इस दौरान समाज के अनेक मौजिज लोग, युवा व खिलाड़ी मौजूद रहें जिन्होंने फाइनल मैच में खूब हूटिंग करते हुए खेल का आनंद लिया।