Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गांव मोमासर में हुई एक चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव मोमासर में 8 मई 2025 की रात जेठीदेवी पत्नी भंवराराम मेघवाल के घर चोरी की वारदात कारित करने वाला इसी गांव का 20 वर्षीय आरोपी कालूराम पुत्र गंगाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान हैड कांस्टेबल रामस्वरूप सहित टीम सक्रिय रही। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।