Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-25 at 20.07.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देशन में एएसआई महेश कुमार ने मय टीम कार्रवाई को अंजाम दिया। महेश कुमार ने बताया कि पुलिस दल ने गांव सोनियासर गोदारन गांव के निकट ही सादुलपुर की तरफ से आ रही एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को रूकवाया। पुलिस ने कैंपर जब्त कर उसमें से 24 पेटी शराब बरामद की। कैंपर सवार दो युवक 30 वर्षीय कैलाश शर्मा निवासी राणासर नरूकान व 38 वर्षीय दिलीप सिंह निवासी राणासर हंसावतान को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के कांस्टेबल गोपीराम, महेश कुमार व श्रवण कुमार सक्रिय रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को दी गई है।