Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2022। विश्व शांति और एक धर्म से ऊपर उठ कर मानव धर्म की ज्योति जलाने वाली तेरापंथ धर्मसंघ की धवल सेना के साथ आचार्यश्री महाश्रमण का श्रीडूंगरगढ़ शहर की सीमा में महाप्रवेश महास्वागत के साथ हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ का जन-जन संत के स्वागत में नतमस्तक है और शहर में मेले का सा माहौल है। क्षेत्रवासियों का आचार्यश्री दर्शनों का उत्साह इस कदर था कि उनके कदम अपने आप ही आचार्यश्री के आने वाले मार्ग में बढ़ गए। ऐसा प्रतीत हुआ की मानो जैसे पूरा शहर ही आचार्यश्री के दर्शन करने 5 किलोमीटर की यात्रा कर नेशनल हाइवे पर उनकी ओर बढ़ गया है। कस्बे से गुजर रहा नेशनल हाईवे आज धर्ममय नजर आया और ना केवल श्रावक समाज ही बल्कि अनेक समाजों के नागरिक आचार्यश्री की अगवानी करने पांच किलोमीटर तक सामने पहुंचे। जैन समाज के सैंकड़ो नागरिक, युवाओं, महिलाओं, कन्याओं, बुजुर्गों, बच्चों ने नतमस्तक हो कर आचार्य का स्वागत किया और भव्य स्वागत के साथ विशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में नागरिक उनके पीछे पैदल चलकर पूण्य की अनुभूति कर रहें थे। शहर में उल्लास व जबरदस्त उत्साह का संचार हो गया है और शहर भर में मेले का सा माहौल है। आचार्यश्री अपनी धवल सेना के साथ घुमचक्कर, बस स्टैंड, गांधी पार्क, रानी बाजार, मालू भवन होते हुए तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा पहुंचे। जहां विशाल जुलूस भव्य धर्मसभा में बदल गया।