Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। रानी बाजार में एक स्थित एक बेकरी दुकान पर युवक को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए घायल युवक के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र गजराज नाई ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका भाई संजय दोपहर करीब 3 बजे बाजार गया व अपनी गाड़ी रोककर एक डेयरी से दही लेने गया। सामने स्थित बेकरी के दुकानदार रविंद्रसिंह पुरोहित निवासी तोलियासर व अन्य दो तीन जनों ने उसे गाड़ी आगे ले जाने के लिए कहा। परिवादी ने बताया कि उसका भाई उसी बेकरी की दुकान से पिज़्ज़ा लेने गया तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए उस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से उसके भाई को दुकान की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। जिससे परिवादी के भाई सिर सीढ़ियो से टकराया व उसे गंभीर चोट लगी। घायल को उपजिला अस्पताल से पीबीएम रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।