Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। अवैध कब्जे करने के मामले एक के बाद एक नए विवाद सामने आ रहें है और परिवादी थाने पहुंच कर पुलिस से न्याय की मांग रहें है। आज 51 वर्षीय बसंत कुमार पुत्र श्रीभगवान राठी निवासी बिग्गा बास ने कालू बास निवासी राजू सुनार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2015 में उसने टीएसएस अस्पताल के गुरूदेव प्लाजा में एक दुकान खरीदी है। ये दुकान मैंने आरोपी को 11 माह के लिए किराए पर दे दी। किराए की अवधि पूर्ण होने पर राजू सुनार ने दुकान खाली कर चाबी मुझे दे दी। 24 जुलाई 2023 को मेरे साढू जयनारायण तापड़िया का फोन आया और मुझे बताया कि आपकी दुकान खुली हुई है और आरोपी दुकान में बैठा है। इसका ओलमा आरोपी को दिया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी 5 अगस्त को जब मैं श्रीडूंगरगढ़ आया तो अपनी दुकान को देखने गया तो देखा मेरी खरीदशुदा दुकान के शटर पर राजू सुनार ने अपने ताले लगा रखे थे। आरोपी ने कब्जा करने की नियत से दुकान में नाजायज रूप से प्रवेश किया और ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले जाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंप दी।